नगर को साफ व स्वच्छ बनाने एवं स्वच्छता के सन्देश देने नगर में लगाई झाड़ू
खजुराहो
मिशन क्लीन खजुराहो ग्रीन खजुराहो के तहत महिला मोर्चा ने खजुराहो में रैली निकालकर समस्त जनमानस को स्वच्छता का संदेश दिया जी-20 के लिए सभी देशों से आने वाले अतिथियों का स्वागत वंदन अभिनंदन की अपील की, इस कार्यक्रम में जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष मलखान सिंह, जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया,भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उर्मिल साहू, मयंका गौतम,शेला सिंह सहित समस्त महिला मोर्चा की टीम और पार्टी के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।।
विश्व प्रसिद्व नगर खजुराहो में 23 से 25 फरवरी तक जी-20 के संस्कृति कार्य समूह की बैठक होगी। इसमें जी-20 सदस्य देशों के राष्ट्र अध्यक्ष सहित 200 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक को देखते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कलेक्टर संदीप जीआर सहित जिलेभर के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी भी शुरू कर दी हैं,इस दौरान देश केअन्य शहरों के साथ इंदौर में 13, 14, 15 फरवरी को जी-20 के कृषि कार्य समूह की बैठकें होंगीं। 23,24,25 फरवरी 2023 को खजुराहो में जी-20 के संस्कृति कार्य समूह की बैठकें होंगी।
खजुराहो में महाराजा छत्रसाल कंवेंशन सेंटर में इन बैठकों का आयोजन किया जाएगा। भारत में दिसंबर से शुरू हो रहीं जी-20 की बैठकों और नई दिल्ली में 9-10 सितंबर 2023 को होने वाले 18वें शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों के राष्ट्र अध्यक्षों, प्रतिनिधियों के अलावा मेहमान देश बांग्लादेश, इजिप्ट, मारीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन और यूएई के राष्ट्र अध्यक्ष और प्रतिनिधि आएंगे।
*खजुराहो के पर्यटन को लग जाएंगे पंख–*
खजुराहो के पश्चिमी मंदिरों का समूह यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल है। संस्कृति कार्य समूह की बैठक में सदस्य देशों के 200 से ज्यादा प्रतिनिधि आएंगे। इसके अलावा दुनियाभर के देशों के मीडियाकर्मी और सामाजिक संस्थाओं का खजुराहो में जमावड़ा होगा। इससे कोविड महामारी के बाद पर्यटकों की राह देख रहे खजुराहो के पर्यटन को पंख लग जाएंगे। भारत में जी-20 ग्रुप के अधिकारी एस रमेश बाबू, सोनिया पुरी ने तीन दिन बैठक के बाद जी-20 सदस्यों के लिए खजुराहो में होटल बुक किए हैं। साथ ही हवाई अड्डे की व्यवस्थाओं को भी देखा है।