पिपरिया में भी नगरपालिका अध्यक्ष पद हेतु जय भाजपा विजय भाजपा वाली बात हुई चरितार्थ …
पिपरिया से भगवान सिंह राजपूत की रिपोर्ट
पिपरिया- 10 अगस्त बुधवार के दिन दोपहर के समय नगरपालिका सभागार में नगरपालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष पदों के लिए अधिकारियों द्वारा शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराए गए जिसमें शहर के 21 वार्डों के पार्षदों द्वारा अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद के लिए चुनावी वोटिंग की गई।
रिटर्निग अधिकारियों द्वारा दोपहर 2 बजे से 2: 30 तक नामांकन फार्म भरने ,2:40 तक उम्मीदवारों के नामांकन जांच एवं घोषणा हुई दोपहर 2:50 तक नाम वापिसी की प्रक्रिया वहीं 3 बजे मतपत्र तैयार किए गए 3:00 बजे से 3:30 बजे तक मतदान हुआ वहीं 3 : 45 बजे से उपाध्यक्ष पद की प्रक्रिया शुरू करवाई गई।
जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु भाजपा उम्मीदवार श्रीमति नीना नवनीत नागपाल तो वहीं कांग्रेस पार्टी की तरफ से श्रीमति हर्षलता विक्रम सिंह राजपूत के मध्य मतदान की चुनावी प्रक्रिया हुई जिसमें नीना नागपाल के पक्ष में 16 वोट पड़े वहीं हर्षलता राजपूत के पक्ष में 5 वोट पड़े इस तरह 16 वोट से नीना नागपाल अध्यक्ष पद हेतु विजयी हुईं।
वहीं नगरपालिका उपाध्यक्ष पद हेतु भाजपा की तरफ़ से संतोष परते वहीं कांग्रेस पार्टी की तरफ से रेहाना रज्जाक खान के मध्य निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण की गई जिसमें संतोष परते को 15 तो रेहाना रज्जाक खान को 4 वोट मिले इस तरह उपाध्यक्ष पद पर संतोष परते विजयी हुए…
जैसे ही विजयी उम्मीदवारों का नाम सामने आया तो भाजपा पार्टी कार्यकर्ता जोश से भर गए एक दूसरे को बधाई शुभकामनाए प्रेषित कर जमकर नारेबाजी आतिशबाजी की गई।
वहीं हार के बाद भी कांग्रेस पार्टीजन उत्साह से भरे नज़र आए उन्होंने भी नारेबाजी की सू़त्रों से माने तो उनकी खुशी का कारण 3 क्रास वोटिंग थी जो उन्हे प्राप्त हुई इस चुनाव में कांग्रेस की तरफ से तीन पार्षद थे जो उन्हे अध्यक्ष पद पर 5 वहीं उपाध्यक्ष पद पर 4 मत मिले।
आखिरी समय रिटर्निंग अधिकारियों ने विजेता उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र वितरित किए तो वहीं भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने विजयी उम्मीदवारों का फूल मालाओं पुष्पगुच्छ से स्वागत कर विजयी जुलूस निकाला गया।