जबलपुर जिले के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। सोमवार, 29 दिसंबर को शाम 4 बजे से कलेक्टर जबलपुर अपने आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से युवाओं से सीधा संवाद करेंगे।
जबलपुर
यह संवाद विशेष रूप से शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं को लेकर आयोजित किया जा रहा है।
इस फेसबुक लाइव कार्यक्रम में वे युवा, जो स्वयं का व्यवसाय या उद्यम शुरू करना चाहते हैं, उन्हें योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, ऋण सुविधा, सब्सिडी और सहायता से जुड़ी स्पष्ट एवं व्यवहारिक जानकारी दी जाएगी। युवा फेसबुक लाइव के दौरान कमेंट्स के माध्यम से अपने प्रश्न पूछ सकेंगे, जिनका समाधान मौके पर ही किया जाएगा।
प्रशासन का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसरों से जोड़ना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।




