मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री विनोद गोंटिया (केबिनेट मंत्री दर्जा) के प्रयासों से राज्य शासन द्वारा तिलवाराघाट जबलपुर के विभिन्न उन्नयन कार्यो हेतु राशि रू 198.43 लाख की कार्य योजना स्वीकृत की गई है
जबलपुर
इस कार्य योजना के अंतर्गत घाट सुधार, पार्किंग विकास, खारीघाट, पहुँचमार्ग निर्माण कार्य एवं दिवस बसेरा का निर्माण किया जायेगा। पर्यटन विकास निगम के कार्यपालन यंत्री दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि तिलवारा घाट हेतु दोनों पुलों के मध्यय विसर्जन कुंड के पास से एक नवीन पहुँच मार्ग भी निर्मित किया जा रहा है, जिसका घाट पर भीड़ की दशा में एकांकी मार्ग के रूप में उपयोग किया जायेगा। साथ ही नवीन पुल निर्माण के समय घाट पर हुई क्षति को भी दुरूस्त किया जायेगा। कार्यपालन यंत्री ने बताया कि तिलवाराघाट के उन्नयन हेतु स्वीकृत कार्यों का भूमिपूजन मंगलवार 16 मई को शाम 6 बजे किया जायेगा।