नये दायित्वों के साथ पार्टी को मजबूत करने का प्रयास
विजयराघवगढ़
भारतीय जनता पार्टी का अभिनय अंग कही जाने वाली अल्पसंख्यक ने आज नवीन पदो की घोषणा कर दाईतव सौपा। कटनी जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इंजीनियर नवाब खान ने भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी के निर्देशानुसार तथा भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक सोनी ‘टंडन’ के अनुमोदन उपरांत न्यू कटनी मंडल के अध्यक्ष मनीष दुबे की सहमति से भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा न्यू कटनी के मंडल अध्यक्ष एवं जिला कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की। नवाब खान ने जानकारी देते हुए बताया की। न्यू कटनी से आबिद खान को अल्पसंख्यक मोर्चा का मंडल अध्यक्ष तथा जिला कार्य समिति मे मुडवारा से गुलाम ख्वाजा नियाजी तथा ढीमरखेडा से सुभराति मंसूरी को नये दाईतवो के साथ पार्टी ने पद सौपे है। हम सभी आषा और विश्वास करते हैं की सभी अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी अपने अपने दाईतवो का निर्वाह्य पूरी निष्ठा के साथ करेगे ।