विभागीय समीक्षा में प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर की गई कार्यवाही.
रीवा
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नयन सिंह ने जिले के विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों के माह दिसंबर के वेतन आहरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों कलेक्टर द्वारा ली गई विभागीय समीक्षा बैठक में परियोजना शहरी को छोड़कर शेष सभी परियोजना में पोषण पुर्नवास केन्द्र, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं गर्भवती माता का पंजीयन की प्रगति लक्ष्य अनुरूप नहीं पाई गई साथ ही सीएम हेल्पलाइन निराकरण की प्रगति भी असंतोषजनक रही।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने रीवा शहरी परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक को छोड़कर जिले के शेष सभी ग्रामीण परियोजनाओं के परियोजना अधिकारी पर्यवेक्षक एवं ब्लाक समन्वयक के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है।




