बदेरा थाना पुलिस ने सफेद रंग की एक टाटा टिआगो कार में लोड 3 लाख रुपये कीमती 30 किलो गांजा के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सतना, (साहब सलाम विन्ध्य)
कार का नम्बर CG 04 NS 1013 बताया गया है। बदेरा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS ACT का प्रकरण पंजीबद्ध किया है। बदेरा थाना पुलिस ने यह कार्यवाही मुखबिर की पुख्ता सूचना परपुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र जैन, मैहर एसडीओपी लोकेश डाबर मार्गदर्शन में की।
*घटना विवरण :-* दिनांक 5/9/22 को थाना बदेरा पुलिस को एक सफेद रंग की कार में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे होने की सूचना मुखबिर द्वारा प्राप्त हुई। इस आशय की जानकारी से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और कार्यवाही हेतु मौके पर उपस्थित मैहर एसडीओपी को पत्र तैयार कर मय पंचनामा के जरिए आरक्षक को मैहर एसडीओपी कार्यालय रवाना किया गया। इस दौरान थाना स्टाफ द्वारा दो स्वतंत्र साक्षी व तौलकर्ता को तलब किया गया संदेही व्यक्तियों द्वारा कार में रखे अवैध मादक पदार्थ गांजा को खुर्द बुर्द करने की सूचना प्राप्त होने पर एसडीओपी को मोबाइल से जानकारी दी गई।उनके निर्देशन पर पुलिस टीम ने मौकेपर पहुंच घेराबंदी करते हुए स्टापर लगाकर गवाहों के सामने संदेही कर को रोका। सफेद रंग की टाटा टिआगो कर क्रमांक CG 04 NS 1013 में तीन व्यक्ति बैठे मिले। उक्त व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछा गया। संदेहियो की जामा तलाशी ली गई। हमराह स्टाप, स्वतंत्र साक्षियों व तौलकर्ता सभी की तलाशी दी जाकर गवाहानो के समक्ष संदेहियों व उक्त टाटा टिआगो कार की बारीकी से तलाशी ली गई। तलाशी दौरान कार के बोनट व टायर के आसपास छुपे तीस पैकिट काली पन्नी व क्रीम कलर के पन्नी (टेप) के पैकिट बरामद हुके। पैकिटो को खुलवाकर देखा तो उसमे मादक पदार्थ गांजा पाया गया, इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलवाए जाने पर गांजे का वजन 30 किलोग्राम निकला। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह गांजे की इस खेप को ग्राम बसनहा छग के कपिल बलांगीर के यहां से लेकर आ रहे थे।
*गिरप्तार आरोपीगण :-* राजू सिंह पिता बद्री सिंह राजपूत उम्र 30 साल नि.वैशाली नगर वार्ड क्र.11 दशहरा मैदान थाना वैसालीनगर भिलाई जिला दुर्ग छ.ग.हाल हाउस नम्बर 105 अम्बेडकर नगर कोनका भिलाई, पुरोहित कुम्भार पिता नैतिक कुम्भार उम्र 32 साल नि. अंक्रिया पडर थाना बोइतला जिला बलंगगीर उडीसा, महेन्द्र सिंह पिता प्रताप सिंह उम्र 52 साल नि. सीतापुर वानतालाव जिला चित्रकूट थाना सीतापुर हाल 1257 जामुल थाना रोड घासीदास नगर आईई भिलाई जिला दुर्ग (छग)।
*सराहनीय भूमिका :-* उनि राजश्री रोहित थाना प्रभारी थाना बदेरा, उनि. अनिरूद्ध प्रसाद मिश्रा, प्रआर रामसिहं, अरविंद सिंह, आर अनिल यादव, राहुल मिश्रा, प्रकाश कुशवाहा, देवल शुक्ला, शम्भू राय, मआर भारती सेन, राजनंदनी यादव आर चालक जितेन्द्र सिंह गुर्जर।