सतना की कोलगवा कोतवाली पुलिस ने मध्यांचल बैंक में गैस कटर की मदद से चोरी करने का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सतना से अवध गुप्ता की रिपोर्ट
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक आरोपी बैंक के पास बैंक किओस्क में काम करता है। जिसे बैंक के भीतर की पूरी जानकारी रहती थी। पूछताछ में पुलिस को और भी चोरियों का पता चला है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। यह जानकारी रविवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने पत्रकारों को दी।
आपको बता दें कि 2 और 3 दिसंबर की दरमियानी रात मध्यांचल बैंक में घुसकर चोरी करने की कोशिश की गई थी। आरोपियों ने गैस कटर की मदद से यहां की खिड़की को काटा था। गिरफ्तार किए गए आरोपी शैलेंद्र त्रिपाठी और रोहित गुप्ता ने चेहरे पर मुखौटा लगा रखा था, ताकि उन्हें कोई पहचान ना सके लेकिन दोनों आरोपी बैंक के भीतर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बैंक में 5 करोड़ों रुपए रखे हुए थे जिसकी जानकारी शैलेंद्र त्रिपाठी को थी। योजनाबद्ध तरीके से दोनों और लोगों ने बैंक में चोरी का प्रयास किया लेकिन एक दिन वह सफल नहीं हुए और दूसरे दिन जब वह गए तो भी उन्हें कामयाबी नहीं मिली। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने इसके पहले सिंहपुर में मध्यांचल ग्रामीण बैंक और उसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा में भी चोरी करने की कोशिश की थी। इसके अलावा चोरी की अन्य घटनाएं भी पुलिस को पता चली है।