मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक आयोजित की जाने वाली राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2024
जबलपुर
संभागायुक्त अभय वर्मा ने जबलपुर शहर में बनाये जा रहे परीक्षा केन्द्र के लिए सहायक को-आर्डिनेटर की नियुक्ति की है। लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2024 एक सत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जबलपुर शहर में शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित की जायेगी। संभागायुक्त श्री वर्मा ने इस परीक्षा के लिए सहायक जिला आबकारी अधिकारी इंद्रजीत तिवारी को सहायक को-आर्डिनेटर नियुक्त किया है।
सहायक को-आर्डिनेटर की नियुक्ति के साथ ही संभागायुक्त ने दो रिजर्व सहायक को-आर्डिनेटर भी नियुक्त किये हैं। इनमें अनुभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग उप संभाग-एक कमलेश चढ़ार एवं प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सुरेन्द्र उइके शामिल है।
उन्होंने परीक्षा केन्द्र पर पदस्थ संस्था के प्राचार्य को राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के लिए केन्द्राध्यक्ष बनाया है। सहायक को-आर्डिनेटर को परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने तथा परीक्षा के लिए जिला कोषालय से प्रश्न पत्रों एवं उत्तर पुस्तिकाओं के पैकेट्स प्राप्त कर परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाने और परीक्षा के बाद सभी गोपनीय एवं अगोपनीय सामग्री वापस जिला कोषालय में जमा कराने की जिम्मेदारी दी गई है।