जनसुनवाई में 203 आवेदनों, 11 पुनरावृत्ति और 06 कर्मचारियों के आवेदनों पर हुई जन-सुनवाई
दमोह
जिले भर से आये नागरिकों ने आज जनसुनवाई में अपनी समस्याएं कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के समक्ष रखी। इस दौरान 11 पुनरावृत्ति आवेदन, 06 कर्मचारियों के आवेदन और सामान्य जनसुवाई में 203 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई के दौरान 40 आधार कार्ड, 09 आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आवेदन प्राप्त हुए।
जनसुनवाई में लगभग 269 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनको सुना गया और नियमानुसार निराकरण की कार्रवाई की गई और कई आवेदनों पर मौके पर भी निराकरण किया गया। मरीजों के जो आवेदन आए हैं उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी यहाँ पर कराया गया है, आयुष्मान कार्ड भी पात्रतानुसार बनाये गये हैं। इस प्रकार से जनसुनवाई का पूरा लाभ जनकल्याण अभियान के दौरान नागरिकों को देने का प्रयास किया गया।




