किसानों में प्राकृतिक खेती को उत्साहवर्धन बढ़ाने के लिए आज मझौली के ग्राम समघार में प्राकृतिक खेती पर आधारित कृषि संगोष्ठी का आयोजन किया गया
मंझौली जबलपुर
इसमें किसान एवं कृषि विकास जबलपुर द्वारा आई टीम ने किसानों को बताया कि प्रकृति खेती जो एक जैविक खेती है जैविक उर्वरक है इससे फसलों के साथ-साथ मनुष्य के जीवन में भी नया बदलाव आता है , फसलों को नुकसान नहीं होता,कीट नियंत्रण होता , मिट्टी की उर्वरकता बढ़ाने के साथ आयु बढ़ती है ,और रासायनिक उर्वरक के हानिकारक प्रभाव से बचा जा सकता है कृषि संगोष्ठी आयोजन में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का मुख्य उद्देश्य बताया गया ,और किसानों को अधिक से अधिक जैविक खेती का लाभ मिल सके इसका प्रयास किया गया।।आज के कार्यक्रम में एस के निगम परियोजना अधिकारी, चेतन बंसल , देवेंद्र श्रीवास्तव सहित कृषि संगोष्ठी आयोजन के समस्त किसान उपस्थिति रहे।।