थाना बरगी अन्तर्गत जनसहयोग से लगाये गये सी.सी.टी.वी. कैमरों का संचालन हुआ प्रारम्भ
जबलपुर
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री संपत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों, कालोनी एरिया आदि में और अधिक सीसीटीव्ही कैमरे लगवाने हेतु आदेशित करते हुये थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापरियों, स्थानीयजनों की बैठक लेते हुये उनसे संवाद स्थापित कर, जनसहयोग से सीसीटीव्ही लगाने हेतु स्थान चिन्हित करते हुये और अधिक से अधिक सीसीटीव्ही कैमरे लगवाते हुये थाने में एक मिनी कन्ट्रोल रूम बनवायें जहॉ से चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में निगाह रखी जा सके।
निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा एवं सभी नगर पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी, उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में जनता के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं।
इसी तारतम्य में थाना प्रभारी बरगी परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक श्री हेमंत कुमार द्वारा इस अभियान में विशेष रुचि लेते हुए बरगी के गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर जनसहयोग से कस्बे में सीसीटीवी कैमरे लगवाने हेतु चर्चा की गई, जिसे बरगी के गणमान्य नागरिकों द्वारा सहर्ष स्वीकार किया गया।
बरगी सरपंच श्रीमती मंजू चौकसे, श्री अनिल मिश्रा (अध्यक्ष, जनभागीदारी समिति बरगी), श्री मनीष जैन, श्री दिनेश ठाकुर, श्री निर्मल विश्वकर्मा, श्री बृजकिशोर विश्वकर्मा, श्री रजनीश सिंह ठाकुर एवं बरगी के व्यापारी संघ के अन्य सदस्यों द्वारा आगे बढ़कर सहयोग प्रदान किया गया, जिसके परिणामस्वरूप बरगी कस्बे में कुल 32 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों का नियंत्रण थाना बरगी परिसर में स्थापित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि कई कैमरों के लिए विद्युत कनेक्शन नागरिकों द्वारा स्वयं अपने घरों से प्रदान किया गया है, जिससे खर्च में बचत हो सकी है।
आज दिनांक 25.01.2026 को मान्नीय विधायक श्री नीरज सिंह ठाकुर (बरगी विधानसभा), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-04 जिला जबलपुर सुश्री अंजना तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री अंजुल अयंक मिश्रा एवं बरगी कस्बे के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में थाना बरगी में सीसीटीवी कैमरों का संचालन प्रारंभ किया गया।
मान्नीय विधायक श्री नीरज सिंह ठाकुर द्वारा बरगी पुलिस के इस सामुदायिक पुलिसिंग के प्रयास की सराहना की गई तथा बरगी के समस्त गणमान्य नागरिकों को भी धन्यवाद दिया गया। बरगी कस्बे में कैमरों की संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया निरंतर जारी है।
इस सामुदायिक पुलिसिंग पहल में थाना प्रभारी बरगी परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक श्री हेमंत कुमार, उप निरीक्षक अनिल कुमार, उप निरीक्षक सरिता पटेल, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर पाण्डे, प्रधान आरक्षक होमनलाल, प्रधान आरक्षक उदय प्रताप सिंह, आरक्षक राजेश मेहरा, आरक्षक विपुल कुमार सिंह, आरक्षक चालक मुकेश पटेल, एमपीईबी कर्मचारी श्री बृजेश खम्परिया, मनोज सोनी, रामकिशोर लिल्हारे एवं रोहित चक्रवर्ती की सराहनीय भूमिका रही।




