कल मंगलवार से प्रभावशील होगा आदेश
भोपाल
भोपाल जिले में तापमान में गिरावट होने से संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पढ़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए भोपाल जिले में संचालित समस्त शासकीय / अशासकीय / केन्द्रीय विद्यालय/जवाहर नवोदय विद्यालय/आई.सी.एस.ई/सी.बी.एस.ई/अनुदान प्राप्त एवं अन्य मान्यता प्राप्त कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक की कक्षायें प्रातः 08:30 बजे से पूर्व संचालित नहीं की जायें।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।
(एन. के. अहिरवार) जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल




