30.4 C
Jabalpur
Thursday, February 26, 2026

संबल योजना के श्रमिकों के लिए अलर्ट — e-KYC नहीं कराई तो अटक सकता है सरकारी लाभ

मध्यप्रदेश की संबल योजना से जुड़े श्रमिक भाई-बहनों के लिए प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।

भोपाल

अब संबल योजना का लाभ लेने के लिए Samagra ID का आधार से लिंक होना और e-KYC पूर्ण होना अनिवार्य कर दिया गया है। जिन हितग्राहियों की e-KYC पूरी नहीं होगी, उन्हें योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि, बीमा एवं अन्य लाभ नहीं मिल पाएंगे।

जानकारी के अनुसार e-KYC की प्रक्रिया केवल एक बार करानी होती है, लेकिन इसके लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर होना आवश्यक है। e-KYC के लिए श्रमिकों को Samagra ID, आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और बैंक खाता विवरण की जरूरत होगी।

e-KYC कराने के लिए दो विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। पहला, श्रमिक घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आसानी से e-KYC कर सकते हैं। दूसरा, नजदीकी CSC या MP Online केंद्र पर जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी कराई जा सकती है। ऑनलाइन प्रक्रिया में समग्र आईडी डालकर आधार नंबर सत्यापित करना होता है, जिसके बाद मोबाइल पर आए OTP से e-KYC तुरंत पूर्ण हो जाती है।

प्रशासन ने श्रमिकों से अपील की है कि वे समय रहते e-KYC करा लें और किसी भी स्थिति में अपना OTP किसी अन्य व्यक्ति को न दें। समय पर e-KYC पूरी होने से संबल योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी रुकावट के मिलता रहेगा।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View