जिले में प्रशासनिक कार्यों को सुचारू बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने संयुक्त कलेक्टरों के कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन करते हुए नया आदेश जारी किया है।
जबलपुर


जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर ज्योति परस्ते अनुविभागीय राजस्व अधिकारी (एसडीएम) के रूप में सिहोरा में पदस्थ किया गया है। वहीं सिहोरा के एसडीएम रहे संयुक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र अहाके को कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ करते हुए ज्योति परस्ते के पूर्व दायित्व सौंपे गए हैं।
प्रशासनिक हलकों में इसे नियमित कार्य-विभाजन का हिस्सा माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस बदलाव से जिले के राजस्व और प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय और गति आएगी।




