31.5 C
Jabalpur
Friday, February 27, 2026

मकर संक्रांति से पहले प्रशासन अलर्ट: कलेक्टर–एसपी ने किया गौरीघाट का सघन निरीक्षण

मकर संक्रांति पर्व के मद्देनज़र जिले का प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।

जबलपुर

इसी कड़ी में कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय ने आज गौरीघाट का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पर्व के अवसर पर उमड़ने वाली भारी भीड़, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की और संबंधित विभागों को स्पष्ट व कड़े निर्देश दिए।

कलेक्टर और एसपी ने कहा कि मकर संक्रांति के दिन गौरीघाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा और घाटों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान एक सकारात्मक और संवेदनशील पहल भी सामने आई। गौरीघाट क्षेत्र में बच्चों की शिक्षा के लिए श्री पराग दीवान द्वारा संचालित कक्षाओं की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने सराहना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों की इन कक्षाओं के लिए एक स्थायी स्थान चिन्हित किया जाए, वहां शेड लगाया जाए और पढ़ाई के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि सामाजिक सरोकार से जुड़ी यह पहल और मजबूत हो सके।

कलेक्टर–एसपी ने साफ शब्दों में कहा कि धार्मिक आस्था और सामाजिक जिम्मेदारी—दोनों को समान प्राथमिकता दी जाएगी। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस मौके पर नगर निगम आयुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासनिक अमले की सक्रियता से यह संकेत साफ है कि मकर संक्रांति पर्व पर गौरीघाट में इस बार व्यवस्थाएं पहले से अधिक सुदृढ़ और व्यवस्थित रहने वाली हैं।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View