ए.डी.जी. जबलपुर जोन ने डी.आई.जी. जबलपुर रेंज, एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर की ली बैठक उपस्थिति में जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों की ली बैठक
आगामी त्यौहारों पर व्यवस्था हेतु किया निर्देशित एवं हर घर तिरंगा अभियान की, की समीक्षा*
श्री उमेश जोगा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक /पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन, जबलपुर द्वारा आज दिनांक 05.08.2022 को पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में श्री आर.आर.एस. परिहार, उप पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर रेंज, जबलपुर एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) की उपस्थित में बैठक ली गयी।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री गोपाल प्रसाद खाण्डेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण) श्री संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री शिवेश सिंह बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा, तथा समस्त राजपत्रित अधिकारी शहर एवं देहात उपस्थित थे।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) बैठक में मोहर्रम पर्व एवं जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी देते हुये की गयी कार्यवाहियो के सम्बंध में बताया गया।
श्री उमेश जोगा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक /पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन, जबलपुर द्वारा आगामी त्यौहार मोहर्रम, रक्षा बंधन, जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, आयोजनों, जलसे-जुलूस इत्यादि के संबंध मे समीक्षा कर कानून व्यवस्था स्थिति बनाये रखने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देशित किया गया। आगामी त्यौहार पर शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु प्रत्येक थाना क्षेत्र मे शांति समिति, नगर रक्षा समिति के सदस्यों, धार्मिक गुरूओ, व्यापारियों एवं क्षेत्र के नागरिको के साथ बैठक कर वहॉ उत्पन्न होने वाली समस्याओं एवं उनके निदान के संबंध मे बैठक करने तथा त्यौहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सोशल मीडिया मे वायरल होने वाले मैसेजो पर नजर रखने के निर्देश दिये गये।
आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत ’’’हर घर तिरंगा’’’ अभियान के संबंध में दिनांक 11.08.22 से 17.08.22 तक प्रतिदिन किये जाने वाले कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त की गई, जिसकी समीक्षा की जाकर सभी को अभियान में शासन एवं पुलिस महानिदेशक, मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस महानिदेशक, म.प्र. के निर्देशानुसार जनसामान्य में सामान्य सुरक्षा की भावना बनाये रखने हेतु सभी मैदानी अधिकारियों को क्षेत्र मे अधिक से अधिक बल के साथ व्यस्त एवं संवेदनशील क्षेत्र में पैदल गश्त, भ्रमण करने एवं क्षेत्र की जनता से संवाद कर वहॉ की समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर उनके तत्काल निराकरण करने हेतु सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसी प्रकार सभी थानों मे कार्यरत बीट प्रणाली के अंतर्गत आरक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी तक जिम्मेदारी दिये जाने के निर्देश दिये गये।
चिन्हित अपराधों की तत्परता से विवेचना करने एवं न्यायालय विचारण मे लंबित चिन्हित अपराधों की प्रतिदिन की मॉनिटरिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। संपत्ति संबंधी अपराधों नकबजनी, साधारण चोरी, वाहन चोरी में अपराधिक गैंग को पकडने व संपत्ति की बरामदगी करने, फरार वारंटियों को पकडने, पुलिस थानो लंबित मर्ग की तत्परता से जांच कर उनका वैधानिक निराकरण करने, सी.एम.हेल्पलाईन मे दर्ज शिकायतो का तत्परता से गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।