विधानसभा चुनाव 2023 के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने डाक मत पत्रों के लिये अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को नियुक्त किया है।
जबलपुर
जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार विधानसभा क्षेत्र पाटन, जबलपुर पूर्व, जबलपुर उत्तर, पनागर एवं विधानसभा क्षेत्र सिहोरा के डाक मतपत्रों की गणना 3-3 टेबलों, पर की जायेगी। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र जबलपुर केंट एवं जबलपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की 4-4 टेबलों तथा बरगी विधानसभा क्षेत्र के डाक मतपत्रों की गणना 2 टेबलों पर की जानी है।
कलेक्टर श्री सुमन ने पाटन विधानसभा क्षेत्र के डाक मतपत्रों की गणना लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अखिल सहाय श्रीवास्तव, जबलपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के लिये सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण आशीष दीक्षित, जबलपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लिये सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एन एस रघुवंशी, जबलपुर केंट विधानसभा क्षेत्र के लिये सहायक संचालक सामाजिक न्याय निःशक्तजन कल्याण सोनम बर्वे एवं क्षेत्रीय संयोजक आदिवासी विकास पी के सिंह, जबलपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के लिये उपसंचालक उद्यानिकी नेहा पटेल एवं सहायक संचालक महिला बाल विकास संजय अब्राहम, पनागर विधानसभा क्षेत्र के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सैयद मजहर अली तथा सिहोरा विधानसभा क्षेत्र के डाकमतपत्रों की गणना के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिहोरा जितेंद्र गुप्ता को अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईटीपीवीएस से प्राप्तर डाक मतपत्रों की गणना के लिये संयुक्तअ कलेक्टुर श्रीमति नदीमा शौरी को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्ता किया है। टेबुलेशन के लिये भी दो सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्तौ किये गये हैं। इनमें डिप्टी कलेक्टेर सृष्टि प्रजापति एवं मुख्यी कार्यापालन अधिकारी जनपद पंचायत कुण्डजम पी एल यादव शामिल हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुमन ने चार अधिकारियों को रिजर्व सहायक रिटर्निंग अधिकारी के तौर पर भी नियुक्तर किया है। इनमें जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास एम एल मेहरा, मुख्यज कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शहपुरा श्रीमति सौम्याज जैन, मुख्या कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मझौली टी बी सिंह तथा संयुक्तच संचालक कोष एवं लेखा रोहित सिंह कौशल शामिल हैं।