10 फीसदी कमीशन बतौर घूस मांगी थी।
भोपाल
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अधिकारी को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त की कार्रवाई से अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति है।
जानकारी के अनुसार भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त को लोकायुक्त द्वारा घूस लेते हुए पकड़ा गया है। आयुक्त को 50 हजार की घूस लेते लोकायुक्त ने पकड़ा है। साइबर ट्रेनिंग के भुगतान के एवज में 10% कमीशन बतौर घूस मांगी थी। इसके लिए 13 लाख 32 हजार 437 रुपए भुगतान किया जाना था। आयुक्त कमलेंद्र सिंह परिहार राशि जारी करने के लिए 10% मांग कमीशन रहे थे।
फरियादी 15 दिसंबर को 83 हजार रुपए दे चुके थे। शेष राशि 50 हजार रुपए बाद में देना तय हुआ था। शिकायतकर्ता ने इसका वीडियो भी बना लिया था। इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस से की गई थी। शिकायत के आधार पर उक्त कार्रवाई की गई है। लोकायुक्त ने कमलेंद्र के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।