धान उपार्जन केन्द्रों पर वास्तविक किसानों से ही खरीदी सुनिश्चित करने तथा किसानों की आड़ में व्यापारियों एवं बिचौलियों द्वारा उपार्जन व्यवस्था का अनुचित लाभ उठाने की कोशिशों पर सख्ती
जबलपुर
कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह द्वारा दिये गये निर्देशानुसार विभिन्न विभाग के जिला अधिकारियों द्वारा धान खरीदी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में अपर कलेक्टर नाथूराम गोंड ने आज पाटन तहसील के अंतर्गत हनुमान वेयर हाउस, शिवकृपा वेयर हाउस एवं डीएमआर वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपार्जन की स्थिति जानी तथा किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। अपर कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान एफएक्यू गुणवत्ता की धान ही खरीदने के निर्देश खरीदी केन्द्र प्रभारियों को दिये।




