कलेक्टर श्री मृणाल मीणा के निर्देशानुसार एवं पदेन उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन डॉ. उपलप के आदेशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा
बालाघाट
जिले में औषधि विक्रय करने वाले संस्थानो की जाँच की जा रही है। दिनांक 25 नवंबर 2025 को औषधि निरीक्षक जय प्रकाश कुमार एवं नायब तहसीलदार श्रीमती मंजुला महोबिया की टीम द्वारा बालाघाट शहर में स्थित मेडिकल स्टोर्स में की गहन जांच गई ।
जांच के दौरान दवाइयों के उचित वैज्ञानिक तरीके से रखरखाव की स्थिति । एक्सपायरी (अवसान तिथि) बीत चुकी दवाइयों का संधारण । पशु उपयोग हेतु निर्धारित दवाइयों का मानव उपयोग की दवाओं के साथ मिश्रण । विशेष तापमान पर रखी जाने वाली दवाइयों को सामान्य तापमान पर रखने की लापरवाही । बिल–वाउचर, स्टॉक रजिस्टर एवं खरीद–विक्रय रिकॉर्ड में विसंगतियाँ । योग्य फार्मासिस्ट/प्रमाणित व्यक्ति की निगरानी में औषधियों का क्रय विक्रय करना देखा गया।
जाँच दल ने बालाघाट नगरीय क्षेत्र में संचालित हीरावत मेडिकल स्टोर स्टेशन रोड़ बालाघाट, पहल मेडिकल स्टोर स्टेशन रोड़ बालाघाट, फार्मेसी, गोंदिया रोड़ बालाघाट, राजा मेडिकल स्टोर स्टेशन रोड़ बालाघाट, नेवेध्य फार्मेसी स्टेशन रोड़ बालाघाट, अमित मेडिकल स्टोर मोती नगर बालाघाट, गाँधी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स, सरस्वती नगर बालाघाट का निरीक्षण किया। नेवेध्य फार्मेसी स्टेशन रोड़ बालाघाट में अवसान तिथि बीत चुकी दवाइयों का संधारण पाये जाने पर मोके पर औषधियों को नष्ट करने हेतु निर्देशित किया गया एवं गाँधी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स, सरस्वती नगर बालाघाट का संचालन बिना फार्मासिस्ट के पाए जाने के कारण जनस्वास्थ को द्रष्टिगत रखते हुए बंद करवाया गया । इन मेडिकल स्टोर्स के संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया एवं अनुज्ञप्तिधारकों द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं होने एवं औषधि एवं सोंदर्य प्रसाधन सामग्री अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत अग्रिम कार्यवाही की चेतावनी दी गई।




