बुंदेलखंड में राजनैतिक द्वंद गरौठा विधान सभा क्षेत्र से सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह (दीपक यादव) के खिलाफ विजिलेंस ने दर्ज कराई एफआईआर: आय से अधिक संपत्ति का आरोप
*पंकज पाराशर छतरपुर✍️
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर सतर्कता अधिष्ठान ने 5 अप्रैल 2021 को जांच शुरू की थी, जिसमें सामने आया कि झांसी जिले में गरौठा विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी से विधायक रहते हुए दीपनारायण सिंह ,(दीपक यादव) को 14 करोड़ 30 लाख रुपये की आय हुई, जबकि इस अवधि में उनका खर्च 37 करोड़ 32 लाख पाया गया। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी और गरौठा से विधायक जवाहर लाल राजपूत की शिकायत पर समाजवादी पार्टी नेता और पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव की शिकायत शासन में की थी, जिसमें अवैध रूप से अकूत संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया था। शासन के निर्देश पर उप्र सतर्कता अधिष्ठान ने पांच अप्रैल 2021 को जांच शुरू की थी, जिसमें सामने आया कि विधायक रहते हुए दीपनारायण सिंह यादव को 14 करोड़ 30 लाख रुपये की आय हुई, जबकि इस अवधि में उनका खर्च 37 करोड़ 32 लाख पाया गया। जांच के दौरान पूछताछ में पूर्व विधायक 23.02 करोड़ रुपए की संपत्ति का हिसाब नहीं दे पाए। इस पर विजिलेंस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।