आम आदमी पार्टी (आप) का जोन (संभागीय) कार्यकर्ता जनसंवाद
सम्मलेन 7 अगस्त (रविवार) को सुबह 11 बजे से कच्छी जैन समाज भवन, सिविक
सेंटर जबलपुर में आयोजित किया जा रहा है। सम्मलेन में श्री मुकेश गोयल
जी,प्रदेश प्रभारी आम आदमी पार्टी, मध्यप्रदेश और श्री पंकज सिंह,
प्रदेश अध्यक्ष आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश, मुख्य रूप से शामिल होंगे।
इसके अलावा सम्मलेन में जबलपुर संभाग ( जबलपुर, कटनी, बालाघाट, सिवनी,
डिंडोरी, छिंदवाड़ा, मंडला, नरसिंहपुर) के तक़रीबन 1000 कार्यकर्ता और
पदाधिकारी शामिल हो रहे है। कार्यक्रम को भव्य स्वरुप प्रदान करने के लिए
शुक्रवार को काफी हाउस में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश संगठन
मंत्री डॉ मुकेश जायसवाल, जबलपुर जोन प्रभारी आशीष सिंगरहा और जिला
अध्यक्ष मनोहर लाल जाटव ने कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पार्टी
कार्यकर्ताओं के विस्तृत रूप रेखा पर चर्चा की। डॉ मुकेश जायसवाल ने
बताया की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के शिक्षा,
स्वास्थ्य,बिजली, पानी और युवाओ को 100 प्रतिशत रोजगार मिले इस उद्देश्य
को आम आदमी पार्टी जबलपुर में जोन कार्यकर्ता जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन
किया जा रहा है। सम्मलेन में वर्ष 2023 में मध्यप्रदेश में होने वाले
विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओ के साथ विचार विमर्श किया जाएगा।
बैठक में गुरप्रीत सिंह मैनी, रश्मित कौर मैनी, अख्तर शाह, राहुल जैन,
मंगलेश्वर गजभिये, सरला जैन, धरमदास आचार्य, तुलाराम चौधरी, सचिन सहित
अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मंगलेश्वर गजभिये
मिडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी,जबलपुर