सुगम यातायात और सड़क हादसों को रोकने के उदेश्य से कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर पीरबाबा बायपास ओवर ब्रिज नेशनल हाईवे की जमीनों पर अतिक्रमण कर बनाईं गई दुकानों, चाय-पान के टपरों सहित अन्य अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही की जा रही है।
कटनी
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने भी शनिवार की सुबह पहुंच कर स्थल निरीक्षण किया और अतिक्रमण हटाने के संबंध में एस डी एम कटनी श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी सहित नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों व राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही अभी भी जारी है। मौके पर दो जेसीबी मशीनों से अतिक्रमण हटाने का काम चल रहा है।




