धान उपार्जन में अनियमितता पाये जाने पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार जिला आपूर्ति नियंत्रक ने एक उपार्जन केंद्र के प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।
जबलपुर
वही तीन केंद्रों में अनियमितता पाये जाने समिति प्रबंधक, गोदाम संचालक, एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर को कारण बताओ नोटिस जारी कर जबाब तलब किया गया है।
जिला आपूर्ति नियंत्रक से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंडम तहसील के अन्तर्गत सेवा सहकारी समिति गौरी द्वारा बाथवा वेयरहाउस टिकरिया में संचालित उपार्जन केंद्र की कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी कुंजन सिंह राजपूत द्वारा की गई जांच में अनियमितता पाए जाने पर समिति प्रबंधक- संतोष पाण्डेय, उपार्जन केन्द्र प्रभारी धनीराम साहू एवं गोदाम संचालक अशोक बाधवा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।
इसी प्रकार मझौली तहसील के अन्तर्गत सेवा सहकारी समिति सहजपुरा द्वारा श्री हनुमतें वेयरहाउस में सं
चन्नौटा संचालित खरीदी केंद्र की कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ब्रिजेश जाटव द्वारा की गई जांच में अनियमितता पाए जाने पर उपार्जन केन्द्र प्रभारी रवि श्रीवास्तव एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर विकास खरे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
तहसील पनागर तहसील के अन्तर्गत सेवा सहकारी समिति सिंगोद द्वारा सन्चालित रामकेश बाबा वेयरहाउस स्थित उपार्जन केंद्र की अनुविभागीय राजस्व अधिकारी जबलपुर द्वारा की गई जांच में अनियमितता पाए जाने पर उपार्जन केंद्र प्रभारी शिवम कुमार वर्मन एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर अविनाश पटेल को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।
इसी प्रकार उपार्जन कार्य में अनियमितता पाये जाने पर तहसील पाटन के सेवा सहकारी समिति सकरा द्वारा संचालित उपार्जन केन्द्र के प्रभारी अखिलेश यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर ललित यादव एवं गोदाम संचालक सुधारा तिवारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।




