कार्यक्रम के आयोजन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सौंपे गये दायित्व
कटनी
– “संविधान दिवस” के अवसर पर बुधवार 26 नवंबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिये कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर अधिकारियों को कार्य दायित्व सौंपे गये हैं। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर श्री जीतेन्द्र कुमार पटेल को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रात: 11.30 बजे जनप्रतिनिधियों तथा कलेक्ट्रेट कार्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी विभाग, कार्यालयों के अधिकारी, कर्मचारी की संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन की संपूर्ण व्यवस्था करेंगे।
जबकि ई-गवर्नेंस के प्रबंधक श्री सौरव नामदेव http://Constitution75.com वेबसाइट से उद्देशिका का वाचन, प्रदर्शनी एवं फिल्म वीडियो आदि सामग्री को उपलब्ध करायेंगे। वहीं वित्त एवं नाजरात शाखा के प्रभारी लिपिक http://Constitution75.com में उपलब्ध प्रदर्शनी को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन की व्यवस्था करेंगे और कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में फिल्म वीडियो को प्रदर्शित करने की संपूर्ण व्यवस्था करेंगे।
आयोजित कार्यक्रमों की वीडियो और फोटोग्राफ्स को पोर्टल constitution75.com पर अपलोड करने का निर्देश भी नोडल अधिकारियों को दिया गया है।




