सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस जिला जबलपुर द्वारा गीता भवन में एक प्रभावी सड़क सुरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया।
जबलपुर
सेमिनार में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क हादसों का प्रमुख कारण लापरवाही, तेज रफ्तार और नियमों की अनदेखी है।
कार्यक्रम के दौरान हेलमेट व सीट बेल्ट की अनिवार्यता, शराब पीकर वाहन न चलाने, मोबाइल का उपयोग न करने तथा पैदल यात्रियों के अधिकारों पर विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने वास्तविक दुर्घटनाओं के उदाहरणों के माध्यम से यह समझाया कि छोटी सी सावधानी किस तरह जीवन रक्षक साबित हो सकती है।
सेमिनार में विभिन्न सामाजिक संगठनों, छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। जबलपुर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि सड़क सुरक्षा केवल कानून नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का समापन “सुरक्षित सड़क–सुरक्षित जीवन” के संकल्प के साथ किया गया।




