कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने गुरूवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक में 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर में प्रस्तावित राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये।
जबलपुर
बैठक में बातया गया कि जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम सदर स्थित गैरीसन ग्राउंड में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन प्रस्तावित है। कलेक्टर ने बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरा करने के निर्देश दिये हैं। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर श्री नाथूराम गोंड सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।




