24.5 C
Jabalpur
Friday, February 27, 2026

कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्‍कर्ष अभियान के संबंध में बैठक संपन्‍न

15 नवम्‍बर को मनाया जायेगा #जनजातीय_गौरव_दिवस

जबलपुर

कलेक्‍टर श्री दीपक सक्सेना की अध्‍यक्षता में आज धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्‍कर्ष अभियान के संबंध में बैठक आयोजित की गई। जिसमें अपर कलेक्‍टर श्रीमती मिशा सिंह, सहायक आयुक्‍त जनजातीय विकास श्री एनएस रघुवंशी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने कहा कि अनुसूचित जनजातीय वर्ग के जीवन स्‍तर को सुधारने एवं उनके समग्र विकास के लिए यह अभियान संचालित है। जिसके अंतर्गत 18 विभागों की 25 योजनाओं से जनजातीय लोगों को शत-प्रतिशत सेच्‍युरेट किया जाना है। उन्‍होंने कहा कि 15 नवम्‍बर को भगवान बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जायेगा। जिसका जिला स्‍तरीय कार्यक्रम नेताजी सुभाषचंद्र बोस कल्‍चरल एंड इंफॉर्मेशन सेंटर में होगा। ग्राम पंचायत स्‍तर पर भी यह कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिसमें भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित क्रियाकलाप होंगे। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्‍न योजनाओं से लाभांवित भी किया जायेगा। कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने कहा कि अभियान अंतर्गत एसटीएससी के प्रकरणों का निराकरण भी किया जायेगा।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View