नगर के वार्ड क्रमांक 11 में आयोजित शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं की आस्था लगातार बढ़ती जा रही है।


मझौली
कथा के पांचवें दिन बड़ी संख्या में भक्त कथा स्थल पर पहुंचे, जिससे पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा।
यह दिव्य कथा रामनिवास शास्त्री जी के मुखारविंद से सुनाई जा रही है। कथा के दौरान उन्होंने भगवान शिव की महिमा, भक्ति और सनातन धर्म के आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की सच्चे मन से आराधना करने से मनुष्य के जीवन के कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-शांति का मार्ग प्रशस्त होता है।
कथा के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। आसपास के गांवों और मोहल्लों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंच रहे हैं।
आयोजकों के अनुसार शिव महापुराण कथा के आगामी दिनों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय नागरिक और भक्तगण सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं।




