19 C
Jabalpur
Sunday, October 12, 2025

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जमुई से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन का हुआ सीधा प्रसारण

जबलपुर

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर जबलपुर संभाग के डिंडौरी जिला के झुरकी टोला स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्टेच्यु परिसर में जनजातीय गौरव दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में प्रतिवर्ष जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन पूरे देश में किया जाता है। भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को ग्राम उलिहातु झारखंड में हुआ। भगवान बिरसा मुंडा के जनजातीय वर्ग के लिए किए गए कार्यों और योगदान के लिए उन्हें आज भी सम्मान पूर्वक याद किया जाता है। जिला स्तरीय कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। जिसके बाद सभी अतिथियों ने विभागीय योजनाओं का अवलोकन किया जिला प्रशासन द्वारा जनजातीय वर्ग के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। जिसमें जनजातीय कार्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, श्रम विभाग , वन विभाग, स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग, पशुपालन विभाग सहित अन्य विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन अतिथियों ने किया।

कार्यक्रम के दौरान कन्या पूजन कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में जनजातीय कला और संस्‍कृति को प्रदर्शित किया गया। जिसमें लोक नृत्य एवं परंपरागत लोक वाद्य यंत्र गुदुम बाजा की प्रस्तुति दी गई। अतिथियों के उद्बोधन के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन को लाइव प्रसारण के माध्यम से सभी मौजूद गणमान्य नागरिकों ने सुना। उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बिहार के जमुई से किया गया।

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय लोगों का प्रतीक है। भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय गौरव बढाने के लिए जा संघर्ष किया है। उस संघर्ष के प्रतीक के रूप में आज जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। यह दिवस जनजातीय वीरों को याद करने का दिन है। गोंडवाना की रानी दुर्गावती ने मुगलों से संघर्ष कर अपनी भूमि की रक्षा की। जल संवर्धन के लिए रानी दुर्गावती के द्वारा कई नहरों का निर्माण इस प्रकार किया गया जिससे नगरों में बाढ की स्थिति न हों और पेयजल आपूर्ति भी बनी रहे। उनके द्वारा जबलपुर में 52 तालाब बनाए गए जिसमें चेरीताल और आधारताल प्रमुख हैं। जल शोधन के लिए उन्होंने तालाबों में मांगुर मछली को सोने की नथनी पहनाकर तालाबों में छोडा। मांगुर मछली जल शुद्धिकरण के लिए जानी जाती है, जिससे शुद्ध जल मिलता रहे। ऐसे वीरों को याद करने के लिए जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा ऐसे जननायकों को याद किया जा रहा है जिन्होंने जल जंगल जमीन और अपनी मातृभूमि के सर्वोच्च योगदान दिया है।

हितलाभ वितरण

कार्यक्रम के दौरान जनजातीय समुदाय के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया गया। भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना के तहत श्री अशीष कुमार बनवासी को 1 लाख रूपए, टंटया मामा आर्थिक कल्याण योजना के तहत श्रीमती रूकमणी बाई को 80 हजार रूपए, राजस्व विभाग के तहत बटवारा, फौती, नामांतरण, भू अधिकार पुस्तिका, का वितरण 7 हितग्राहियों को, कृषि विभाग के तहत मृदा हैल्थ कार्ड एवं पूसा डीकम्पोजर का वितरण 10 हितग्राहियों को, आजीविका मिशन के तहत 1587 समूहों को 45 करोड़ 46 लाख की बैंक लिंकेज राशि, 128 समूहों को 1 करोड़ 28 लाख की सीआईएफ राशि, 154 हितग्राहियों को 2 करोड 85 लाख की मुद्रा लोन राशि वितरित की गई। साथ ही प्रधानमंत्री जनमन आवास के पूर्ण होने पर ग्राम हिनौता के श्री संतोष एवं श्रीमती धनमतिया बाई को नवीन आवास की चाबी सौंपी गई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अवधराज बिलैया, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंजु ब्यौहार, श्री नरेन्द्र सिंह राजपूत, जनपद अध्यक्ष डिंडौरी श्रीमती आशा सिंह, जनपद अध्यक्ष करंजिया श्री चरण सिंह धुर्वे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरा परस्ते, श्री महेश धुमकेती, श्री बोधराम सरैया, श्री जय सिंह मरावी, श्री धरमू सिंह सरैया, श्री अशोक सरैया, श्री दिनेश कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की ओर से वन मण्डल अधिकारी श्री पुनीत सोनकर, पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री अनिल कुमार राठौर, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डॉ. संतोष शुक्ला सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
24FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View