रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर 7 फरवरी से शुरू हो रहे गेहूँ उपार्जन हेतु किसान पंजीयन हेतु निर्धारित पंजीयन केन्द्र पर आने वाली समस्याओं के निराकरण हेतु जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
कटनी
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह कंट्रोल रूम कार्यालय सहायक आयुक्त सहकारिता कलेक्ट्रेट कक्ष क्रमांक 115 में स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07622-222611 है। पंजीयन संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिये कंट्रोल रूम में सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
इनकी लगी ड्यूटी
जारी आदेश के अनुसार सोमवार को उप अंकेक्षक सहकारिता पूजा विश्वकर्मा मोबाइल नंबर 8120037520, मंगलवार को वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक सहकारिता अनीता कोल 7692081695, बुधवार को ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अश्वनी हमने 9752122278, गुरूवार को एमपीएससीएससी विभाग के कर्मचारी कृष्ण मोहन लोधी मोबाइल नंबर 7089533520 और शनिवार को एमपीडब्ल्यूएलसी विभाग के कर्मचारी ऋषभ तिवारी 7000028202 की ड्यूटी लगाई गई है।
कलेक्टर श्री तिवारी ने आदेश में स्पष्ट किया है कि उक्त कार्यों का समन्वय वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक अनीता कोल, द्वारा किया जावेगा, जिनका दूरभाष क्रमांक 7692081695 है। जिले में पंजीयन संबंधी किसी प्रकार की समस्या होने पर कन्ट्रोल रूम प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी को सूचित कर निराकरण करायेंगे। प्रभारी अधिकारी शिकायत पंजी संधारित करेंगे, जिसमें तिथिवार शिकायत एवं उसका निराकरण दर्ज कर खाद्य शाखा को सूचित किया जायेगा। प्रभारी अधिकारी राज्य स्तरीय कन्ट्रोल रुम भोपाल दूरभाष क्रमांक 0755-2551471 से समन्वय स्थापित रखेंगे। यह कन्ट्रोल रूम पूर्ण रबी विपणन वर्ष 2026-27 की अवधि तक प्रभावशील रहेगा।




