35.5 C
Jabalpur
Tuesday, March 17, 2026

विकासखंड मझौली के ग्राम सिमरिया आलासूर में जल संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल की गई।

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग म.प्र. शासन के तत्वावधान में विकासखंड मझौली के ग्राम सिमरिया आलासूर में जल संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल की गई।

दिनांक 22 दिसंबर 2025

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कनाड़ी नदी में जलसंचय अभियान के अंतर्गत बोरी बंधान का सफल आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम संभाग समन्वयक श्री रवि बर्मन, जिला समन्वयक श्री घनश्याम रायपुरिया एवं विकासखंड समन्वयक श्रीमती तृप्ति मिश्रा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गुरजी, सेक्टर क्रमांक-1 पोंडा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में संस्था प्रमुख अरविंद दुबे काशी ग्राम विकास समिति प्रमुख सुनील यादव नवांकुर संस्था पिपरिया के प्रमुख सचिन तिवारी, परामर्शदाता मनीष अवस्थी पूनम चौबे नीरज दुबे सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सिमरिया आलासूर के अध्यक्ष जोहरी पटेल नंदनी पटेल एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

बोरी बंधान से नदी में जल स्तर बढ़ेगा, भू-जल रिचार्ज होगा और आगामी समय में किसानों को सिंचाई का लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने इस जनसहभागिता आधारित अभियान की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर बताया।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View