शासकीय भूमि पर डंप कर रखी थी अवैध रेत, 3 दिन की रेकी के बाद खनिज टास्क फोर्स ने की कार्रवाई
* जेसीबी और हाइवा से रेत जब्त कर जेके सीमेंट परिसर में रखवाई, राजसात की तैयारी
कटनी।
जिले में रेत के अवैध कारोबार और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। कलेक्टर आशीष तिवारी के कड़े निर्देशों के पालन में खनिज विभाग की विशेष टास्क फोर्स ने बीती रात ग्राम बछरवारा में छापामार कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि पर अवैध रूप से डंप की गई करीब 200 घन मीटर ताजी रेत जब्त की है। प्रशासनिक अमले की इस अचानक कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
72 घंटे की निगरानी के बाद रात के अंधेरे में दबिश




