झकझोर देने वाली तस्वीर: सीहोर में एक ‘मजबूर’ पिता 4 दिन बाद मर्चुरी से लेकर निकला नवजात का शव

मध्यप्रदेश के सीहोर जिला अस्पताल से शुक्रवार को एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने मानवता और सिस्टम को झकझोर कर रख दिया।

सीहोर (मध्य प्रदेश)

एक लाचार पिता अपनी नवजात बेटी के शव को गोद में लेकर भारी मन से अस्पताल से बाहर निकला। यह मासूम चार दिनों तक अस्पताल की मर्चुरी में अपनों का इंतजार करती रही, क्योंकि उसके माता-पिता कथित तौर पर मजदूरी के दलदल और मजबूरी की बेड़ियों में फंसे थे।

आष्टा तहसील के ग्राम हकीमाबाद निवासी रवि रघुवंशी और उनकी पत्नी अंजलि के घर 24 मार्च को खुशियां आईं थीं, जब उनके यहाँ जुड़वा बच्चियों का जन्म हुआ। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। प्रसव के दौरान ही एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दूसरी बच्ची (जिसका वजन मात्र 1.4 किलोग्राम था) को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों के मुताबिक, पिछले 40 दिनों से बच्ची को बचाने की हर संभव कोशिश की गई, लेकिन 3 मई को उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती परिजनों को सूचना देने की थी। रिकॉर्ड में माता-पिता का मोबाइल नंबर नहीं होने के कारण केवल खेत मालिक का नंबर ही उपलब्ध था।

जब 4 दिनों तक कोई भी अस्पताल नहीं पहुँचा, तब प्रशासन ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस जब जांच करते हुए देवास जिले के सोनकच्छ (ग्राम जालेरिया) पहुँची, तो पता चला कि बच्ची के माता-पिता वहां मजदूरी कर रहे थे। परिजनों का आरोप है कि उन्हें ‘कर्ज’ के कारण वहां एक तरह से बंधक बनाकर रखा गया था, जिसके चलते वे चाहकर भी अपनी बेटी के पास नहीं पहुँच सके। पुलिस टीम उन्हें सीहोर लेकर आई, जिसके बाद शुक्रवार को गमगीन माहौल में बच्ची का शव उन्हें सौंपा गया।

 क्या गरीबी और कर्ज किसी पिता को उसकी संतान के अंतिम दर्शन से भी वंचित कर सकता है?

 अस्पताल के रिकॉर्ड में परिजनों के नंबर की कमी और संचार के अभाव ने इस दुखद घड़ी को और भी लंबा कर दिया।

 वह पिता जो 40 दिन पहले दो बेटियों के पिता बनने का सपना लेकर आया था, आज खाली हाथ और अस्पताल की मर्चुरी से अपनी आखिरी उम्मीद का शव लेकर घर लौटा।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View