कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. नवीन कोठारी को जिले का नया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) नियुक्त किया है।
जबलपुर
निलंबित डॉ. संजय मिश्रा की जगह संभालेंगे कमान
जारी आदेश के अनुसार, पूर्व सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा के निलंबन के बाद यह पद रिक्त था। अब डॉ. कोठारी तत्काल प्रभाव से सीएमएचओ के अधीन आने वाले समस्त दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
नियमित नियुक्ति तक जारी रहेगा प्रभार
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि डॉ. नवीन कोठारी इस पद पर राज्य शासन द्वारा नियमित पदस्थापना किए जाने अथवा आगामी आदेश तक बने रहेंगे। डॉ. संजय मिश्रा को वर्तमान दायित्वों से पूरी तरह मुक्त कर दिया गया है।




