भीषण गर्मी के दस्तक देते ही ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है।
कटनी/जबलपुर
जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर जिले की विभिन्न जनपद पंचायतों के 41 वाल्व सह पंप ऑपरेटर्स को विशेष प्रशिक्षण के लिए जबलपुर भेजा गया है।
SIRD जबलपुर में तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण
जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित नल-जल योजनाओं के बेहतर रखरखाव और संचालन के लिए यह प्रशिक्षण महात्मा गांधी राज्य ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज संस्थान (SIRD) जबलपुर में आयोजित किया जा रहा है। 2 अप्रैल से शुरू हुआ यह प्रशिक्षण 4 अप्रैल तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य ऑपरेटर्स को तकनीकी रूप से इतना सक्षम बनाना है कि वे ग्रामीण स्तर पर पानी की सप्लाई में आने वाली छोटी-मोटी बाधाओं को खुद दूर कर सकें।
जिले की सभी जनपदों से चुने गए प्रतिभागी
सीईओ सुश्री कौर ने बताया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) और जनपद पंचायतों के समन्वय से ऑपरेटर्स का चयन किया गया है:
कटनी और रीठी: 06-06 ऑपरेटर्स
बड़वारा, विजयराघवगढ़ और ढीमरखेड़ा: 07-07 ऑपरेटर्स
*बहोरीबंद: 08 ऑपरेटर्स
ये प्रशिक्षित ऑपरेटर्स वापस लौटकर अपनी-अपनी जनपद पंचायतों के अन्य ऑपरेटर्स को भी प्रशिक्षित करने का उत्तरदायित्व संभालेंगे, जिससे एक मजबूत तकनीकी टीम तैयार होगी।
इन ग्राम पंचायतों के नाम शामिल
आरजीसीए के प्रभारी अधिकारी पंकज नामदेव के अनुसार, प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से निम्नलिखित पंचायतों के प्रतिभागी शामिल हैं:
जनपद कटनी: जोबी कला, मझगवा फाटक, गनियारी, भनपुरा-2, गुबराधरी, लखापतेरी।
जनपद बड़वारा: बड़वारा, बंदरी, विलायतकला, इमलिया, गुड़ा कला, पठरा, बड़ेरा।
जनपद विजयराघवगढ़: गुड़गड़ौंहा, हरदुआ कला, गोरहा, झिरिया, संगवारा, बक्ठा/जिजनोड़ी, बंजारी।
जनपद बहोरीबंद: स्लीमनाबाद, कुआं, छपरा, बचैया, बाकल, कौड़िया, अमरगढ़, बहोरीबंद।
* जनपद ढीमरखेड़ा: दशरमन, खमरिया बड़ौदा टोला, सरसवाही, पहरुआ, कछार गांव।
* जनपद रीठी: खमरिया-2, बिलहरी, कैमोरी, घुघरा, पिपरिया परोहा, हथकुरी।
जल जीवन मिशन को मिलेगी मजबूती
प्रशासन का यह कदम जल जीवन मिशन की परियोजनाओं को दीर्घकालिक रूप से सफल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ग्रीष्मकाल में पाइपलाइन लीकेज या पंप खराब होने जैसी समस्याओं का अब स्थानीय स्तर पर ही त्वरित समाधान हो सकेगा, जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
ब्यूरो रिपोर्ट: मझौली दर्पण न्यूज़




