कर्तव्यहीनता और अभद्र व्यवहार पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन सख्त
छतरपुर
जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भवानीपुर पंचायत के सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई जिला CEO एवं प्रभारी कलेक्टर Namah Shivay Arjariya के निर्देश पर की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत सचिव को शराब के नशे में सड़क पर पड़ा पाया गया। इतना ही नहीं, उस पर गाली-गलौच करने और सार्वजनिक स्थान पर अनुचित व्यवहार करने के भी आरोप लगे हैं। इस घटना के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की।
जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित सचिव शासकीय कार्यों में रुचि नहीं ले रहा था नियमित बैठकों में अनुपस्थित रहता था पंचायत के कार्यों में लगातार लापरवाही बरत रहा था
इन सभी बिंदुओं को आधार बनाकर निलंबन की कार्रवाई की गई
प्रभारी कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कर्मचारियों की लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े कार्यों में लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी




