केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को और अधिक सुलभ और पारदर्शी बना दिया है।
नई दिल्ली
अब लाभार्थी अपने राशन कार्ड या आधार कार्ड के माध्यम से देश के किसी भी राज्य में नजदीकी उचित मूल्य की दुकान से आसानी से राशन प्राप्त कर सकते हैं।
इस योजना का सबसे बड़ा फायदा प्रवासी मजदूरों और कामकाजी लोगों को मिल रहा है, जिन्हें पहले अपने गृह राज्य से बाहर राशन लेने में दिक्कत होती थी। अब वे जहां काम कर रहे हैं, वहीं पर अपना हक का राशन प्राप्त कर सकते हैं।
सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र परिवार राशन से वंचित न रहे और देशभर में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो। योजना के लागू होने से राशन वितरण में पारदर्शिता बढ़ी है और फर्जीवाड़े पर भी लगाम लगी है।




