जिले में अवैध मदिरा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5499 लीटर देशी शराब बरामद की है।
गुबरा/जबलपुर
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त संजीव कुमार दुबे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार कंट्रोल रूम प्रभारी परमानंद कोरचे के नेतृत्व में ग्राम गुबराकलां में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान गीताबाई दुबे के आवास से 345 पेटी देशी मदिरा मसाला और 266 पेटी देशी मदिरा प्लेन जब्त की गई, जिसकी कुल मात्रा 5499 बल्क लीटर बताई गई है।
इस मामले में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधन 2000) की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
छापेमारी के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक रविशंकर मरावी, शिल्पा स्वर्णकार, अंकित जैन सहित मुख्य आरक्षक रवींद्र कुरील, नरेंद्र उइके और आरक्षक हनुमान बर्मन, श्वेता सिंह, कमलेश करयाम व अभिषेक निरापुरे उपस्थित रहे।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ जिले में आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




