25.1 C
Jabalpur
Tuesday, March 17, 2026

गैस कनेक्शन नियमों में बड़ा बदलाव: PNG उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

केंद्र सरकार ने घरेलू गैस कनेक्शन से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है।

नई दिल्ली।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एलपीजी वितरण व्यवस्था में संशोधन करते हुए स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं के घर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन है, वे अब घरेलू एलपीजी सिलेंडर के पात्र नहीं होंगे।

नए नियम के अनुसार जिन उपभोक्ताओं के पास PNG और LPG दोनों कनेक्शन हैं, उन्हें अपना LPG कनेक्शन सरेंडर करना होगा। ऐसे उपभोक्ताओं को आगे गैस सिलेंडर की रिफिल की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सरकार का मानना है कि इस कदम से एलपीजी सिलेंडरों की अनावश्यक खपत कम होगी और जरूरतमंद परिवारों तक गैस की उपलब्धता बेहतर तरीके से सुनिश्चित हो सकेगी।

यह संशोधित नियम आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) के तहत राजपत्र (गजट) में प्रकाशित होने के बाद प्रभावी होगा। मंत्रालय के अनुसार नियम लागू होने के बाद गैस एजेंसियों को इसका सख्ती से पालन करना होगा।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View