25.1 C
Jabalpur
Tuesday, March 17, 2026

योजनाओं की लक्ष्य पूर्ति में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त – संभागायुक्त

 संभागायुक्त धनंजय सिंह ने संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग अपनी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य समय सीमा में हर हाल में पूरा करें।

जबलपुर

उन्होंने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग को गर्भवती महिलाओं के एएनसी पंजीयन  सिकल सेल रोगियों की स्क्रीनिंग और उपचार तथा वय वंदना योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए।

संभागायुक्त ने कृषि वर्ष 2026 की कार्ययोजना के अनुसार कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, सहकारिता और मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी अधिकारी फील्ड स्तर पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें और विभागीय पोर्टल पर नियमित एंट्री करें। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने और रोजगार सृजन के लिए योजनाओं को गंभीरता से लागू करने तथा नरवाई प्रबंधन के लिए आवश्यक कदम उठाने को भी कहा।

पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान डॉ. अम्बेडकर कामधेनु योजना, क्षीरधारा और हिण्यगर्भा योजना की प्रगति पर चर्चा करते हुए घटकवार लक्ष्यों की पूर्ति के निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकारियों को जिलों में भ्रमण कर योजनाओं की मॉनिटरिंग करने और कम प्रगति वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में सामाजिक न्याय, उच्च शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और पेंशन से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई। संभागायुक्त ने संकल्प से समाधान अभियान के तहत फील्ड विजिट कर शिविरों में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने तथा सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों के निपटारे को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View