मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड मझौली द्वारा ग्राम पंचायत सिमरिया में नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गुरजी सेक्टर क्रमांक-1 पोंडा के तत्वावधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मझौली जबलपुर
कार्यक्रम का आयोजन जिला समन्वयक घनश्याम रायपुरिया एवं विकासखंड समन्वयक नूपुर खरे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण में प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर सखियों और ग्रामीणों को परिषद की योजनाओं और सामाजिक कार्यों की जानकारी दी गई। जिला समन्वयक घनश्याम रायपुरिया ने परिषद के उद्देश्यों और गतिविधियों पर प्रकाश डाला, वहीं नवांकुर संस्था महगवां के अध्यक्ष सनिल यादव तथा गुरजी के अध्यक्ष अरविंद दुबे ने समितियों की भूमिका और अवधारणा समझाई।
प्रशिक्षक मनीष अवस्थी, पूनम चौबे, सतीश पाठक व नीरज दुबे ने MPJAP एवं CMCLDP योजना सहित दस्तावेजीकरण की जानकारी दी। कार्यक्रम में कई CMCLDP विद्यार्थी और ग्रामीणजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




