33.9 C
Jabalpur
Wednesday, March 11, 2026

इंदौर जैसी त्रासदी का इंतजार? नाली में पड़े जल कनेक्शन पर भी नहीं जाग रहा नगर परिषद मझौली प्रशासन

आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन? नाली में पड़ा जल सप्लाई कनेक्शन, बड़ी घटना का इंतजार!

मझौली। नगर परिषद मझौली क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। नगर के कई स्थानों पर जल सप्लाई के पाइप और कनेक्शन खुले नालों के बीच से गुजर रहे हैं। नाली के गंदे पानी के बीच से गुजर रही यह पाइपलाइन किसी भी समय बड़ी स्वास्थ्य आपदा को न्योता दे सकती है, लेकिन इसके बावजूद नगर परिषद प्रशासन अब तक बेखबर नजर आ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली के बीच पड़े जल कनेक्शन से गंदा पानी सप्लाई लाइन में मिल सकता है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। नागरिकों ने कई बार इस समस्या की शिकायत भी की, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

गौरतलब है कि हाल ही में इंदौर में गंदे पानी की सप्लाई के कारण कई लोगों की मौत का मामला सामने आया था, जिसके बाद पूरे प्रदेश में पेयजल व्यवस्था पर सवाल उठे थे। इसके बावजूद मझौली में हालात जस के तस बने हुए हैं। नगरवासियों का कहना है कि प्रशासन शायद किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है।

जागरूक नागरिकों ने नगर परिषद से मांग की है कि तत्काल नाली में पड़े जल कनेक्शनों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए और पेयजल पाइपलाइन की जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की जनहानि या बीमारी फैलने से रोका जा सके। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह लापरवाही कभी भी बड़ी त्रासदी का कारण बन सकती है।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View