बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के मामलों को देखते हुए प्रशासन ने आम नागरिकों के लिए अहम चेतावनी जारी की है।
भोपाल
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराने के लिए केवल e-Jagriti की आधिकारिक वेबसाइट [www.e-jagriti.gov.in](http://www.e-jagriti.gov.in) का ही उपयोग करें। इसके अलावा किसी भी अनजान, गलत, भ्रामक या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सख्त अपील की गई है।
अधिकारियों का कहना है कि ठग अक्सर फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया पोस्ट और मैसेज के माध्यम से लोगों को गुमराह कर उनकी व्यक्तिगत जानकारी और धनराशि हड़प लेते हैं। ऐसे मामलों से बचने के लिए नागरिकों को केवल सरकारी और प्रमाणित पोर्टल पर ही भरोसा करना चाहिए।
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सही और सत्यापित जानकारी ही नागरिकों की सबसे बड़ी सुरक्षा है। किसी भी प्रकार की ऑनलाइन शिकायत, समस्या या उपभोक्ता संबंधी विवाद के लिए e-Jagriti पोर्टल सुरक्षित, पारदर्शी और विश्वसनीय माध्यम है।
नागरिकों से अपील की गई है कि वे स्वयं भी सतर्क रहें और अपने परिजनों, खासकर बुजुर्गों और युवाओं को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें, ताकि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से समय रहते बचाजा सके।




