मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) अंतर्गत विकासखंड मझौली की समन्वयक श्रीमती तृप्ति मिश्रा के सेवानिवृत्ति अवसर पर 28 दिसंबर 2025 को भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
मझौली
कार्यक्रम नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गुरजी, सेक्टर क्रमांक-1 पोड़ा के हनुमान मंदिर पचपेड़ी में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जिला अकाउंटेंट संजीव तिवारी, नवांकुर संस्था प्रतिनिधि, परामर्शदाता, समिति सदस्य, सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने तृप्ति मिश्रा के जनसेवा, सामाजिक समन्वय और विकास कार्यों में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।




