21.9 C
Jabalpur
Wednesday, March 18, 2026

सड़के सिर्फ आवागमन का साधन ही नहीं बल्कि प्रगति के द्वार खोलते हैं-मंत्री श्री सिंह

मंत्री श्री सिंह ने मझौली जनपद के विभिन्‍न ग्रामों में लगभग 14.5 करोड़ रूपये की लागत के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

जबलपुर

लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने आज मझौली जनपद के विभिन्‍न ग्रामों में लगभग 14.5 करोड़ रूपये की लागत के विभिन्‍न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जिसमें 1.70 करोड़ की लागत से 2.1 किलोमीटर लंबी सिमरिया से बरगवां मार्ग, 5.56 करोड़ की लागत से लगभग 5 किलोमीटर लंबी घानाकला से मुरैठ मार्ग, 1 करोड़ की लागत से भीटाखुर्द से लमकना मार्ग और 1.70 करोड़ की लागत से सर्रा से सुरैया तथा 4.54 करोड़ की लागत से लमकना से पटोरी वाया सगोनी मार्ग शामिल है।

सिमरिया, लमकना और पटोरी में आयोजित सभा के दौरान मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजन से तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और इसी विकास आधारित सोच के कारण ही 2 साल में पाटन विधानसभा में 325 करोड़ के विकास कार्य स्‍वीकृत हुए हैं, जबकि इतनी बड़ी राशि पहले कभी स्‍वीकृत नहीं की गई थी। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि वे जिले की जनता के ऋणी है कि उन्‍हें 20 साल सांसद के रूप में चुना गया और अब लोक निर्माण मंत्री का दायित्‍व दिया गया। उन्‍होंने कहा क‍ि वे लोक निर्माण को लोक कल्‍याण तक ले जाने का संकल्‍प लिया है। जितने भी अधोसंरचनात्‍मक विकास हो रहे हैं वे पूरी गुणवत्‍तापूर्ण होंगे। उन्‍होंने लोक निर्माण विभाग के नवाचारों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सड़क बनाने के लिए जिस जगह से मिट्टी लाई जायेगी, उस जगह लोक कल्‍याण सरोवर बनाया जायेगा। एक मीटर से अधिक व्‍यास वाले पेड़ों की कटाई नहीं की जायेगी बल्कि उन्‍हें सुरक्षित जगह शिफ्ट किया जायेगा। साथ ही सड़कों के किनारे रिचार्ज बोर भी बनाये जायेंगे ताकि वाटर लेवल बना रहे। उन्‍होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जल संरक्षण के साथ पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्‍यान रखा है, अब हमारी जिम्‍मेदारी है कि भावी पीढ़ी के लिए पर्यावरण को कैसे बेहतर बनाना है। उन्‍होंने विरासत से विकास की ओर चलने के क्रम के बारे में बताया और कहा कि अब जितने भी विकास कार्य होंगे वे सार्थक होंगे, क्‍योंकि रिपोर्ट कार्ड के आधार पर काम करते हैं और जनता के बीच जाते हैं। उन्‍होंने कहा कि जहां जनप्रतिनिधि सक्रिय होता है, वहां विकास के कार्य होते हैं। सड़के व अधोसंरचनात्‍मक विकास होते हैं, सड़के सिर्फ आवागमन का साधन ही नहीं बल्कि प्रगति के द्वार खोलते हैं, शिक्षा को घर-घर पहुंचाते हैं, क्षेत्र में समृद्धि लाते हैं, रोजगार के अवसर सृजित करते हैं और गांव को देश एवं प्रदेश को मुख्‍य धारा से जोड़ते हैं। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि यह जो भी सड़के बन रही है वह सेंट्रल रिफाईनरी बिटुमिन से बन रहे हैं। जिसकी गुणवत्‍ता ठीक होने के कारण 7 से 8 साल सड़कों में मरम्‍मत की आवश्‍यकता नहीं होती। यदि कहीं सड़कें खराब होती है तो संबंधित ठेकेदार की जवाबदारी है कि इसे ठीक करें। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाएं आम जन तक पहुंचे, पहले सड़कों के नाम पर गढ़ढे दिखाई देते थे, बिजली की समस्‍या रहती थी, इसके साथ सुविधाओं को लेकर कई समस्‍याएं रहती थीं लेकिन अब गांव-गांव सभी आवश्‍यक सुविधाओं का विस्‍तार हुआ है। अब न सड़कों की समस्‍या है न बिजली की। इसके साथ ही उन्‍होंने कई कल्‍याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जिससे कि लोगों का जीवन बेहतर बन रहा है।

सांसद श्री आशीष दुबे ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी व मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विकासवादी सोच को जनता के समक्ष रखा और कहा कि सही जनप्रतिनिधि चुनने से विकास के कार्य तेजी से होते हैं और पिछड़ापन दूर होता है।

क्षेत्रीय विधायक श्री अजय विश्‍नोई ने कहा कि अब गांव-गांव में सभी आवश्‍यक सुविधाएं है, गांव-गांव पक्‍की सड़के बन रही है। सरकार विकास के अनेक कार्य कर रही है, जिससे जनता को राहत मिल रही है। जनता की भावना को देखते हुए और भी विकास कार्य किये जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोटिया, भाजपा ग्रामीण अध्‍यक्ष श्री राजकुमार पटेल, श्री अभय सिंह, श्री सुभाष तिवारी रानू, सहित अन्‍य स्‍थानीय पदाधिकारी मौजूद थे।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View