27.2 C
Jabalpur
Tuesday, March 17, 2026

पाटन क्षेत्र के सेवा सहकारी समिति सरोंद केंद्र अंतर्गत ओम साईं राम वेयरहाउस में इन दिनों धान खरीदी पूरे व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से जारी है।

केंद्र पर किसान स्लॉट बुकिंग के माध्यम से अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार धान का विक्रय कर रहे हैं।

पाटन जबलपुर

खरीदी व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। संबंधित अधिकारी नियमित रूप से केंद्र का निरीक्षण कर सुचारू संचालन पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं खरीदी केंद्र प्रभारी द्वारा शासन के सभी नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए धान की खरीदी की जा रही है।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि किसानों को न केवल सही समय पर खरीदी का लाभ मिल रहा है, बल्कि उनका भुगतान भी तय समय सीमा में किया जा रहा है। इससे किसानों में संतोष और खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। किसान इसे शासन की एक सकारात्मक पहल बताते हुए व्यवस्था की सराहना कर रहे हैं।

कुल मिलाकर पाटन का यह धान खरीदी केंद्र किसानों के लिए भरोसे का केंद्र बनता जा रहा है, जहां पारदर्शिता, समयबद्धता और सुविधा तीनों एक साथ दिखाई दे रही हैं।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View