35.1 C
Jabalpur
Tuesday, March 17, 2026

केक एवं बेकरी निर्माताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्‍ती से पालन करने के निर्देश

जिले में नववर्ष के अवसर पर केक और बेकरी उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है

जबलपुर

अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन तथा मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा ने सभी बेकरी निर्माताओं को विस्‍तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्‍होंने दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बेकरी संचालकों को अपने निर्माण परिसर में स्वच्छता के मानकों का कड़ाई से पालन करना होगा, जिसमें कर्मचारियों के लिए हेड कवर, ग्लव्स और एप्रिन का उपयोग अनिवार्य किया गया है। केक निर्माण में उपयोग होने वाले कच्चे माल जैसे प्री-मिक्स, फ्लेवर और एसेंस की गुणवत्ता की जांच के साथ-साथ उनके लेबल पर अंकित ‘बेस्ट बिफोर’ तिथि का ध्यान रखना आवश्यक है। यदि किसी परिसर में एक्सपायरी डेट वाले पैकेट पाए जाते हैं, तो उसे उपयोग की श्रेणी में मानकर सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने केक के भंडारण और पैकेजिंग को लेकर भी कड़े नियम बनाए हैं, जिसके तहत केक बेक करने या रखने के लिए अखबारों जैसे प्रिंटेड पेपर का उपयोग पूरी तरह वर्जित रहेगा। केक के डिस्प्ले पर निर्माण और अवसान तिथि स्पष्ट रूप से अंकित करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, शाकाहारी और मांसाहारी उत्पादों के लिए अलग-अलग निर्माण व्यवस्था सुनिश्चित करने और उनके लेबल पर स्पष्ट घोषणा करने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम लगातार बेकरी इकाइयों का निरीक्षण कर रही है और मानकों की अनदेखी करने वालों के पंजीयन निरस्त करने के साथ-साथ परिसरों को सील करने की चेतावनी दी गई है।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View