मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, जिला जबलपुर अंतर्गत ब्लॉक मझौली में परामर्शदाता पद पर अभिषेक सिंह राजपूत के चयन होने पर उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त की।
मझौली, जबलपुर
अभिषेक सिंह राजपूत ने कहा कि आज वे जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, वह पूरी तरह नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की देन है, जिसने उन्हें आत्मविश्वास और मार्गदर्शन प्रदान किया।
उन्होंने सेक्टर-2 की नवांकुर संस्था को धन्यवाद देते हुए कहा कि संस्था के निरंतर सहयोग, प्रशिक्षण और प्रेरणा के कारण ही वे परामर्शदाता जैसे महत्वपूर्ण दायित्व तक पहुंच सके। अभिषेक सिंह राजपूत ने यह भी कहा कि वे मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उद्देश्यों के अनुरूप समाजसेवा, जनजागरण और विकास कार्यों में पूरी निष्ठा से योगदान देंगे तथा युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।




